पाकुड़िया क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं अंचल निरीक्षक सुभाष यादव ने रविवार दोपहर को पाकुड़िया राधानगर सड़क स्थित तेगुड़िया के पास बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया.थाना प्रभारी ने बताया कि बिना चालान एवं बिना नम्बर का सोनालिका बालू लदा ट्रेक्टर जिसमें बालू अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया है.हालांकि ट्रैक्टर का चालक चकमा देकर फरार हो गया.ड्राइवर या मालिक के द्वारा बालू से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा गया.बालू लोड ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया है.थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 18/25 दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है.





