Search

April 1, 2026 9:00 am

अपर समाहर्ता ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अपर समाहर्ता जयंत सुरीन ने सोमवार को घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अंचल कार्यालय से सम्बंधित सभी जानकारी अपर समाहर्ता को विस्तृत रूप से दिया। इस दौरान दाखिल खारिज जमीन मापी का आवेदनों को लेकर राजस्व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने निरीक्षण के दौरान लगान वसूली , बंदोबस्ती रोकड़ बही , विभिन्न जांच प्रतिवेदन , गैर मजरुआ खाते की विवरणी सहित अन्य अभिलेखों की सघन जांच किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कृषि गणना कार्य व न्यायालय में चल रहे वादों की स्थिति की भी गहन रूप से समीक्षा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!