Search

February 11, 2026 10:37 am

धोखाधड़ी केस में फरार आरोपी के घर इश्तेहार, पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी।

एस कुमार

फर्जी व धोखाधड़ी मामले में पिछले दो सालों से फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर में रविवार को बरहेट पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. बताते चले की बरहेट थाना कांड संख्या 114/24 के मामले में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रामेश्वर मड़ैया पिता-जुहूर मड़ैया बड़कियारी- आढ़ोल गांव निवासी के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया. बरहेट थाना के एएसआई अरविंद कुमार, काशिम साहा व महेशपुर थाने के एएसआई काली प्रसाद साहा ने बताया कि पिछले दो सालों से महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी- आढोल गांव निवासी रामेश्वर मड़ैया के खिलाफ बरहेट थाना कांड संख्या धारा 314, 316 (2), 318 (4) 3(5) के तहत फर्जी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें रामेश्वर मड़ैया नामजद अभियुक्त था.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर