Search

April 9, 2026 12:17 am

रोमांचक फाइनल में एजे 11 की दमदार जीत, प्रीमियर लीग का खिताब किया अपने नाम।

पाकुड़िया प्रीमियर लीग (पीपीएल) का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा, जहां एजे 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार तेगुड़िया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा और दर्शक अंत तक बांधे रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार तेगुड़िया ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 49 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संघर्ष तो किया, लेकिन एजे 11 की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। जवाब में एजे 11 की टीम ने आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और लीग का चैंपियन बन गई।
मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए मिथिल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 ओवर में महज 12 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौरव कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विजेता एजे 11 टीम को ₹25,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता राइजिंग स्टार तेगुड़िया को ₹20,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और एसआई राजेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फाइनल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस सफल आयोजन के साथ पाकुड़िया प्रीमियर लीग का समापन हुआ, जिसने क्षेत्र में खेल के प्रति जोश और उत्साह को नई ऊर्जा दी। मौके पर उत्तम मंडल, डब्ल्यू चौबे, पकलु ठाकुर, भवेश मंडल, बिकास भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

img 20260408 wa00504797272931511355355
img 20260408 wa00472961910494274391779
img 20260408 wa00486385727105952266402
img 20260408 wa00496789324912369967757

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!