Search

March 15, 2026 6:23 pm

बकरीद पर समाजसेवी लुतफुल का मानवता का अद्भुत उदाहरण।

बकरीद के पावन अवसर पर समाजसेवी लुतफुल हक ने एक बार फिर अपनी उदारता और मानवता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। शनिवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में लुतफुल हक ने गरीबों के लिए विशेष पकवानों का निशुल्क भोजन वितरण किया। इस दौरान समाजसेवी लुतफुल हक खुद गरीबों को भोजन परोसते नजर आए और उन्हें बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद के मौके पर गरीबों के बीच भोजन परोसा गया है और यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सांस चलेगी। लुतफुल हक ने कहा कि बकरीद का त्योहार पैगंबर हज़रत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और बलिदान की भावना का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, करुणा और मानव सेवा का भी प्रतीक है। लोगों ने समाजसेवी लुतफुल हक की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे ही नेताओं की जरूरत है जो समाज के लिए काम करें और गरीबों की मदद करें।

Also Read: E-paper 31-01-2026

गरीबों के लिए निशुल्क भोजन वितरण जारी

समाजसेवी लुतफुल हक द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में गरीबों के लिए निशुल्क भोजन वितरण एक नियमित पहल है। इस पहल के तहत गरीबों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है और बकरीद जैसे विशेष अवसरों पर विशेष पकवानों का वितरण किया जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर