Search

June 10, 2026 6:04 am

पाकुड़ जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

सुरक्षित झारखंड बनाएं को लेकर “रोज एट रोड ” का आयोजन किया गया।

पाकुड जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ की अध्यक्षता में एवं जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान से शहर थाना स्थित विभिन्न स्थलों पर सड़क पर परिचालन करने वाले सभी दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों एवं उनके सहयात्रियों को ” रोड एट रोज जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया गया और बताया गया कि यातायात नियम अपनाना कितना जरूरी है जो आपके जीवन से संबंधित है आप दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर से जरूर करें ड्राइवर एवं सहयात्री दोनों को साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर से जरूर करें सीट बेल्ट का उपयोग करने से आपके वाहन में अंदरूनी जो भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लगे होते है जो सड़क दुर्घटना होने पर सीट बेल्ट लगे होने से काम करते हैं और गाड़ी में लगे एयरबैग खुलने में मदद भी करते हैं अगर चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट (चालक एवं सह यात्री ) दोनो का न लगे होने पर यह इलेक्ट्रॉनिक समान वाहन में कार्य नहीं करेंगे इसलिए सीट बेल्ट लगाना अति आवश्यक है इसी सभी जरुरी जानकारी देने के उद्देश्य से इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले ए सभी आमजनों एवं शहर के नागरिकों को सड़क सुरक्षा के तहत बताया जा रहा है,मौके पर थाना प्रभारी( शहर ) थाना पाकुड़ एवं रोड सेफ्टी के सभी टीम एवं पाकुड़ अंतर्गत युवा यूथ संस्था के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20240122 wa01143615630526804214719
img 20240122 wa0115699354877555771292
img 20240122 wa01163343517601537573128

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!