Search

March 26, 2026 12:08 am

जलसा सुनने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेलर से कुचले जाने पर मौत

घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने वाहन की तोड़फोड़ व सड़क जाम।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते शाम हिरणपुर -लिट्टीपाड़ा मुख्य पथ के करियोडीह निकट पत्थर लदे ट्रेलर द्वारा कुचले जाने से बाइक सवार दराजमाठ निवासी सलीम अंसारी( 52) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। उधर घटना के बाद आक्रोशित स्वजन व स्थानीय लोगो ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए वाहन को तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे एसडीओ साइमन मरांडी व एसडीपीओ डीएन आजाद ,झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम व जिला उपाध्यक्ष समद अली ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया व शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। बुधवार को शव को मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया । मृतक बड़पोखर में आयोजित जलसे में भाग लेने बाइक से जा रहा था कि लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पुल समीप शाम करीब साढ़े सात बजे एक दूसरे बाइक से टकरा गया। जिससे मृतक सड़क में ही गिर पड़ा। इस बीच हिरणपुर की ओर से आ रहे पत्थर लदे ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने साथ स्वजन व स्थानीय लोग पहुंचा। जहां शव को उठाने को लेकर घटनास्थल पहुंचे हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा पुलिस के साथ स्थानीय लोगो की जमकर झड़प भी हुई। जहां झामुमो जिला अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोग शांत हुए व जाम को हटाया। उधर घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। रात को ही पाकुड़ में शव की पोस्टमार्टम के बाद सुबह घर मे लाया गया। जहां देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार में सेकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी गई। मृतक के पुत्र सलाम अंसारी ने बताया कि पिताजी जलसा सुनने बड़पोखर निकला था। इसको लेकर उक्त गांव में स्थित रिश्तेदारों को फोन कर सूचित भी किया था की शाम को दुर्घटना की सूचना मिली।

img 20260325 wa00492089385584344404343
img 20260325 wa00488081670818063294570

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर