Search

September 30, 2025 2:04 pm

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में अंतिम जोहार यात्रा को लेकर झामुमो की अहम बैठक।

झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में अंतिम जोहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी ने किया। बैठक में जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान यात्रा के मार्ग-मानचित्र (रूट मैप) को तैयार किया गया और तय किया गया कि यह यात्रा महेशपुर प्रखंड के सभी पंचायतों से होकर गुजरेगी। प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने का निर्णय लिया गया। अब्दुल वदूद ने कहा कि अंतिम जोहार यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने सभी पंचायत समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करने और यात्रा की महत्ता बताने की अपील की। वदूद ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। बैठक में प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, पप्पू अंसारी, नसीम अहमद, मो. असद, योगेंद्र मुर्मू, संतोष हेंब्रम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर