ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल जारी हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकको में विशेष उमंग देखने को मिला। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा उपहार से सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया।



विद्यालय परिसर में इस अवसर पर फोटो प्वाइंट सह सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई है। जहां विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों ने अपने बच्चों के संग फोटो खिंचवाकर इस अहम पल को अपने कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकों के उनके सतत मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। वही बच्चों को आगे आने वाली कक्षाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। मौके पर प्राचार्य पवन कुमार झा ने उपस्थित सभी अभिभावकगण का स्वागत करते हुए इस अहम दिन पर बच्चों के साथ विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक मुलाकात के महत्व को साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक रिजल्ट का दिन विद्यालय में एक पर्व की तरह मनाया जाता है। जहां बच्चे वार्षिक मेहनत का फल प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेंट की।



इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य मंजू पांडे ने विद्यार्थियों को अगली कक्षा में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान करीब 200 अभिभावकगण ने अपने बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल प्राप्त किया।। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मीनू देवी, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, रीता कुमारी, निक्की अंजुम, मनतशा सफी, श्वेता कुमारी, राम कुमार, आशा कुमारी, तनवीर सहित अन्य मौजूद रहे।








