Search

March 14, 2026 12:26 am

डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति की बैठक सम्पन्न, विद्यालयों के लिए 7593 बेंच-डेस्क की मिली स्वीकृति।

जिला प्रशासन शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध

पाकुड़, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की प्रबंधकीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के सभी माध्यमिक, उच्च और +2 विद्यालयों के लिए कुल 7593 बेंच-डेस्क की व्यवस्था हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इस निर्णय से विद्यालयों में विद्यार्थियों को बैठने की समुचित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। बैठक में पूर्व में शासी परिषद द्वारा सिद्धांततः स्वीकृत योजनाओं के घटनोत्तर अनुमोदन पर भी सहमति दी गई। वहीं, तकनीकी कारणों से अब तक क्रियान्वित नहीं हो सकी कुछ योजनाओं को रद्द करने के प्रस्ताव पर भी बैठक में सहमति बनी। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि डीएमएफटी फंड का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, और शिक्षा इसमें प्रमुख प्राथमिकता है। आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी इस निधि का सदुपयोग किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर