Search

June 27, 2025 8:08 am

झामुमो कार्यकर्ताओ की विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह आयोजित।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): बीते 28 दिसम्बर को डुमरिया में सफल रूप आयोजित सिदो कान्हू मेला को लेकर विधायक दिनेश मरांडी के द्वारा रविवार को हिरणपुर स्थित विधायक आवास परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओ की मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर , लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के हजारो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा व महेशपुर विधायक स्टेफन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि डुमरिया में आयोजित हो रहे सिदो कान्हू मेला से क्षेत्र की राजनीति की दशा व दिशा तय होती है। बीते पांच वर्ष चुनाव व कोविड को लेकर मेला नही हो पाया था। इस मेले की शुरुवात कर झामुमो नेता दिवंगत साइमन मरांडी ने राजनीति की शंखनाद किया था। जहाँ वर्ष 1978 में गुरुजी को नेमरा गाँव से इस स्थल पर लाकर झामुमो गठन की लकीर खिंची थी। दिवंगत साइमन व सुशीला हांसदा द्वारा पार्टी को एक नई मुकाम दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओ को छूने की हिम्मत किसी मे नही है। पार्टी एक परिवार है। इसमे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। हम आपस मे झगड़कर भी एक है। आने वाले 50 वर्षो तक झामुमो मजबूती के साथ रहेगी। दो फरवरी झामुमो स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले। सांसद ने कहा कि इस मिलन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक अभिवादन। सभी दो फरवरी को दुमका अवश्य पहुंचे। वही विधायक स्टेफन मरांडी ने कहा कि ईडी व केंद्र की भाजपा सरकार राज्य के मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन को जानबूझकर अपमानित करने का प्रयास कर रही है। जो किसी भी हालात में बर्दास्त नही की जाएगी। राज्य सरकार विकास कार्यो को लेकर कृत संकल्पित है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , अशोक कुमार भगत , लिट्टीपाड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा , लखिचांद साहा , तनवीर आलम , अमित भगत, चरण मुर्मू , कैलाश मण्डल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर