Search

March 16, 2026 10:55 am

सहायक अभियंता ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

Also Read: E-paper 01-02-2026

पाकुड़िया पंचायत में सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हरीपुर और पथरडंगा गांव का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप और मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने संतोष मरांडी और रमेश हेंब्रम के बागवानी, गणेश हेंब्रम के सिंचाई कूप और सनोती मरांडी के अबुआ आवास निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने बागवानी में आवश्यकतानुसार पानी, खाद और उचित रख-रखाव का निर्देश लाभुक को दिया और पिट डिगिंग कार्य को प्राक्कलन के अनुरूप और समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।
मौके पर कनीय अभियंता लालू रविदास, पंचायत के मुखिया अनीता मरांडी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और लाभुक मौजूद थे।

img 20250602 wa00193541906855740847316
img 20250602 wa00183593887129771669464

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर