प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलौंग ओपी क्षेत्र के कुंजबोना सिमलौंग मुख्य सड़क पर दुमगो गांव के समीप तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से तीन महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सिमलोंग ओपी के पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तीन लीगों को पाकुड़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सिमलौंग के साप्ताहिक हटिया से टेम्पो यात्री लेकर मोहनपुर जा रहा था। कि दुमगो चर्च के समीप तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे कुमारकोटा ,मोहनपुर व बड़ा गुड़सो गांव निवासी मंझली हांसदा 45 बामड़ी पहाड़िन 41,चांदी पहाड़िन 38 व रामा पहाड़िया 45 गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने बताया सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।





