Search

March 14, 2026 11:02 pm

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरुकता रथ रवाना, प्रोजेक्ट SIP के तहत भूमि पूजन।

सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की पहल।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। रविवार को महेशपुर प्रखंड परिसर से धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जनजागरूकता का संदेश लेकर “पीएम जन मन” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ को परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा एवं विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूद ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रोजेक्ट SIP के अंतर्गत डीएमएफटी और पंचायत समिति मद से बनने वाले सामुदायिक शौचालयों के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। निर्माण कार्य महेशपुर हटियापाड़ा एफसीआई गोदाम, अंबेडकर चौक, बिरकिट्टी स्वास्थ्य उपकेंद्र और धर्मखांपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुरू होगा। 15 से 30 जून तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने जानकारी दी कि यह जागरूकता रथ प्रखंड के सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा और 15 से 30 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ से अवगत कराया जाएगा। वहीं, परियोजना निदेशक अरुण एक्का ने कहा कि यह अभियान खासकर आदिवासी बहुल गांवों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शुरू किया गया है। शिविरों में संबंधित विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। सैकड़ों सखी मंडल की दीदियों ने लिया हिस्सा। इस मौके पर बीपीआरओ प्रशंजित मंडल, एई उत्तम वैध, पंचायत सचिव, मुखिया एवं जिप सदस्य बुद्धिनाथ कोड़ा, एनामुल हक, मोताहार शेख, संतोष हेम्ब्रम, टाइगर शेख, निरोज मड़ैया समेत सैकड़ों की संख्या में सखी मंडल की दीदियां भी उपस्थित रहीं।
पूरा कार्यक्रम जनसहभागिता और जागरूकता की मिसाल बनकर क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर गया।

img 20250615 wa00085346749450530143562

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर