Search

June 25, 2025 3:32 am

रमजान माह खुशियां और शांति का प्रतीक: अजहर इस्लाम

रमजान माह के छठे दिन अजहर इस्लाम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिमों को दी शुभकामनाएं।

बजरंग पंडित

पाकुड़: रमजान महीना के छठे रोजा के मौके पर आजसू नेता और समाजसेवी अजहर इस्लाम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मुस्लिम धर्म के लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दीं।अजहर इस्लाम ने कहा कि रमजान का महीना सिर्फ रोज़ा रखने का नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति, दुआ और इबादत का भी समय है। उन्होंने इस महीने को संयम और आत्मनियंत्रण का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस महीने में एक-दूसरे की मदद करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।”रमजान का यह महीना हमे न केवल धार्मिक शिक्षा देता है, बल्कि हमें इंसानियत, भाईचारे और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश भी देता है,” अजहर इस्लाम ने अपने संदेश में कहा।अजहर ने यह भी कहा कि रमजान में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, उनके बीच खुशियां फैलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर नेक काम करने की अपील की गई। उन्होंने सभी पाकुड़ शहर वासियों को बधाई देते कहा कि सभी के लिए यह महीना खुशियां शांति और बरकत लेकर आएगा।उन्होंने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और भाईचारे का प्रतीक है। इस महीने में हम सब मिलकर जरूरतमंदों की मदद करें और एक-दूसरे के साथ प्यार और सद्भाव से रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर