पाकुड़: रात करीब साढ़े आठ बजे एक दंपती अपनी बेटी और छह साल की नातिन पर हो रही मारपीट की शिकायत लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अज़हर इस्लाम के पास पहुँचे। दंपती ने बताया कि शाहबाजपुर में उनकी बेटी को उसके पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने छह साल की बच्ची के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। मामले की जानकारी मिलते ही अज़हर इस्लाम ने पीड़ित माता-पिता को अपने निजी कार्यालय में बुलाकर पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क नहीं हो पाने पर थाना के मुंशी से बात कर मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने पहले भी कुछ लोगों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें कहीं से सहयोग नहीं मिला। इसके बाद वे अज़हर इस्लाम के पास पहुँचे। इस संबंध में अज़हर इस्लाम ने कहा कि पीड़ितों की मदद करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी, जाति या पहचान से ऊपर इंसानियत है। जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए वे आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।







