मानवता ही असली धर्म,अजहर।
पाकुड़ सदर प्रखंड के क़िस्मत कदमसार पंचायत अंतर्गत लखनपुर गांव में नशे की लत से जूझ रहे एक युवक की जिंदगी बचाने के लिए पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम आगे आए। बुजुर्ग माता-पिता की दर्दभरी गुहार सुनते ही उन्होंने बिना देरी किए एंबुलेंस की व्यवस्था कर युवक को रिहैबिलिटेशन सेंटर भिजवाया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया है।पीड़ित परिवार के अनुसार युवक पिछले तीन वर्षों से ड्रग्स की लत का शिकार है। नशे के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी थी, जिससे घर में भय का माहौल बन गया था। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने लखनपुर गांव में खुलेआम हो रहे ड्रग्स, ब्राउन शुगर और हीरोइन के कारोबार की शिकायत मुफस्सिल थाना से भी की थी, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर अजहर इस्लाम ने स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। समय रहते उपचार और सख्त कार्रवाई ही इसका समाधान है।अजहर इस्लाम ने प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालना आज की सबसे बड़ी सामाजिक चुनौती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है।उन्होंने कहा कि यदि आज नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई नहीं लड़ी गई, तो आने वाले समय में कई घर उजड़ जाएंगे। नशामुक्त समाज ही मजबूत और सुरक्षित भविष्य की नींव है।घटना के बाद क्षेत्र में अजहर इस्लाम की पहल की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी नशे के खिलाफ अभियान तेज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।






