Search

April 12, 2026 2:38 pm

अजहर इस्लाम ने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, हेलमेट वितरण और जागरूकता अभियान चलाया।

बजरंग पंडित

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अजहर इस्लाम, पूर्व एनडीए प्रत्याशी और जनप्रिय नेता, ने सामाजिक कल्याण और जनजागरूकता के लिए एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्होंने सड़क सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, जिससे जनता के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई है।
अजहर इस्लाम ने हेलमेट वितरण और जागरूकता अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनता को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। अजहर इस्लाम ने कहा, सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, यह आपके जीवन और आपके परिवार की सुरक्षा का आधार है। हेलमेट पहनना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को सड़क पर सतर्कता बरतने की सलाह दी और कहा कि हेलमेट पहनने जैसी छोटी सावधानी बड़े हादसों से बचा सकती है। अजहर इस्लाम की जनसेवा की पहल ने जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है। स्थानीय लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अजहर इस्लाम जैसे नेता समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी सोच और कार्यशैली जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। अजहर इस्लाम ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि वह आगे भी सड़क सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र हर क्षेत्र में प्रगति करे और यहां के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो।

img 20250103 wa00316399801743969094461

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!