Search

March 27, 2026 5:57 pm

अजीजुल इस्लाम झामूमो जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अजीजुल इस्लाम झामूमो जिला अध्यक्ष बनने पर हिरणपुर में सोमवार को खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में नव चयनित जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसमे पार्टी को भारी सफलता मिली थी। योग्य व सौम्य व्यक्तित्व के धनी अजीजुल के कार्य प्रणाली को सभी सराहना करते है। जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि जिले में पार्टी के महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में उभरे है। इनके जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी औऱ मजबूत व सशक्त होगी। वही उपाध्यक्ष पद पर हाजी समद अली की चयन को लेकर सभी कार्यकर्ता आनन्दित है।पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , मुसलोद्दीन अंसारी , जावेद आलम , लखी साहा , सरकार टुडू , जब्बार अंसारी आदि ने खुशी व्यक्त किया।

img 20250303 wa0014632876812100079085

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर