Search

March 23, 2026 7:13 am

रांची भाजपा कार्यालय में बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत, ‘मन की बात’ को लेकर बनी रणनीति

पाकुड़ भाजपा ने गुलदस्ता भेंट कर लिया मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पहुंचते ही माहौल उत्साह से भर उठा। पाकुड़ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड, जो 29 मार्च (रविवार) को प्रसारित होगा, को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान राज्यभर से आए संयोजक एवं सह-संयोजकों की मौजूदगी में ‘मन की बात’ के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें। पाकुड़ जिला भाजपा के कई पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे थे। मंच पर स्वागत का अवसर मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत, जयंत मंडल सहित संथाल परगना के सोशल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत को मंच पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता की प्रशंसा की।
अंत में कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। 29 मार्च को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर