Search

April 10, 2026 11:28 pm

वार्ड नंबर 26 में बादल का जनसंपर्क अभियान, युवाओं को नेतृत्व देने की कही बात

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में संभावित प्रत्याशी बादल ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी परेशानियों को उनके सामने रखा।
बादल ने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने की आवश्यकता है, ताकि वार्ड का समुचित विकास हो सके।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में नेतृत्व की कमान युवाओं के हाथ में सौंपी जानी चाहिए, ताकि नई सोच और ऊर्जा के साथ क्षेत्र में तेजी से काम हो सके। उनका मानना है कि युवा वर्ग के सक्रिय सहयोग से वार्ड नंबर 26 को एक आदर्श वार्ड बनाया जा सकता है।
क्षेत्रवासियों ने भी उनके प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वार्ड में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!