Search

March 15, 2026 7:47 pm

महेशपुर में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई बकरीद।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड में शनिवार को बकरीद का त्योहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे से ही महेशपुर ईदगाह, सुहबील, बलियाडंगाल, गायबथान, बडकियारी, इंग्लिशपाड़ा, रामपुर गांव के ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा। त्योहार के दरम्यान स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ईदगाहों में पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे। प्रखंड क्षेत्र में शांति माहौल में ईद उल अजहा मनाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया और आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रदर्शन किया।

Also Read: E-paper 23-01-2026

बकरीद के अवसर पर महेशपुर में उमड़ा जनसैलाब

बकरीद के अवसर पर महेशपुर के ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

img 20250607 wa00301712962776339465879
img 20250607 wa00315208122477168388161

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर