Search

March 14, 2026 3:07 pm

बाल महोत्सव का आयोजन, डीसी ने कहा- बच्चों के सर्वांगीण विकास में समाज की भागीदारी जरूरी।

पाकुड़िया (पाकुड़), लागडुम पंचायत में बुधवार को आयोजित बाल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने की। उन्होंने कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनके समुचित विकास के लिए समाज के हर वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।” उपायुक्त ने बताया कि जिले में बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और समाजसेवियों से आह्वान किया कि वे मिलकर इन योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग करें। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बाल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

img 20250618 wa00063100146001299692832

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर