बेरमो। सोमवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस की तैयारी का निरीक्षण निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद् (वर्ग-ख) सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो (बोकारो) द्वारा फुसरो नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा तथा अन्य तैयारी आदि का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 1. मध्य विद्यालय सुभाषनगर, कमरा नं0 01 एवं कमरा नं0 02, 2. सी०सी०एल० सभा भवन सुभाषनगर कमरा नं0 01 एवं कमरा नं0 02, 3. प्राथमिक कुवद्यालय, अमलो कमरा नं0 01 एवं कमरा नं0 02, 4. तिरंगा तुफान क्लब, सुभाषनगर आदि अवस्थित मतदान केन्द्र भवनों का मूलभूत सुविधा आदि का निरीक्षण किया गया।

मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-मुकेश कुमार के अलावे सुमित कुमार यादव, मो० सलीम सहित अन्य उपस्थित हुए। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार संबंधित ससमय मूलभूत सुविधा आदि को उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। बेरमो प्रखण्ड अन्तर्गत पुलिस प्रशासन की सजगता से एक बड़ी घटना टल गई। बेरमो स्टेशन के नजदीक 06 महिलाओं को बच्चा चारी के संदेह में भीड़ ने घेर लिया कोई बड़ी दुर्घटा होने से पहले गांधीनगर थाना पुलिस इन सभ्झी महिलाओं को थाना सुरक्षित ले आई। अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) से सूचना प्राप्त होते ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुकेश कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुँच गये सभी महिलाओं से पूछताछ करने पर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से यहाँ आने की बात उनके द्वारा बताई गयी। मामले की गंभीरता देखते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा गांधीनगर थानाप्रभारी पर जाँच करने की बात कही गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा बेरमो सीम, हिन्दुस्तान पूल के समीप बने चेकनाका में वाहनों का जाँच किया गया और सभी पुलिस बल एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को सर्तकता से कार्य करने हेतु निदेशित किया गया।






