Search

July 7, 2025 3:25 pm

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए बीडीओ ने महिलाओं और लोगों को दिलाई शपथ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के पहल के रूप में बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए प्रखंड कार्यालय के परिसर में उपस्थित महिलाओं और लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को बेटियों के कम लिंगानुपात के कारण की गई है।बालिका और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक रूप से समान मूल्य को बढ़ावा देने और लोगों को जागरुक करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों और अपराधों की रोकथाम करने के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देना चाहिए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास, महिला पर्यवेक्षिका सोनाली, रेणु कुमारी, अनीता कुमारी, निभा बिश्वास, विष्णु प्रिया सहित काफ़ी संख्या में जे एस एल पी एस के दीदी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर