बीडीओ और सीओ ने गुणवत्ता को परखने के लिए केंद्र के भोजन का भी सेवन किया।
जर्जर भवन और गंदगी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को हिरणपुर स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र व सार्वजनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। बीडीओ ने केंद्र के संचालक शिवकुमारी देवी से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया व केंद्र में बनाये जा रहे भोजन का जायजा लिया गया। वही भोजन का सेवन कर रहे लोगो से जानकारी भी लिया। बीडीओ व सीओ ने भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए केंद्र के भोजन का भी सेवन किया। केंद्र के संचालक ने जर्जर भवन को लेकर भी पदाधिकारियो के समक्ष अपनी बातें रखी। इस पर सीओ ने कहा कि निकट के पूर्व के आंचल कार्यालय भवन में जल्द ही केंद्र को शिफ्ट कर दिया जाएगा। बीडीओ ने संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में प्रति व्यक्ति से पांच रुपये लेकर भोजन देना है। भोजन पोष्टिक व गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। केंद्र को पूरी तरह साफ व स्वच्छ रखे। इसके बाद बीडीओ व सीओ ने सार्वजनिक पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया गया। जहां भवन काफी जीर्ण अवस्था मे पाया गया। वही परिसर में गन्दगी भी फैला हुआ था। बीडीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह जांच की गई है। इसकी जल्द ही जीर्णोद्धार कार्य की जाएगी।






