एस कुमार
Also Read: बाबूदाहा पंचायत में चलेगा ‘सम्पूर्णता अभियान-2.0’, 6 सेक्टर में सत प्रतिशत लक्ष्य का अल्टीमेटम।
महेशपुर प्रखंड में बाल विकास परियोजना की ओर से कूल छह आंगनबाड़ी केंद्रों के नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुक्रवार को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीओ सह सीडीपीओ ने सभी को नई जिम्मेवारी की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेहतर ढंग से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अपना कीमती सहयोग ईमानदारी पूर्वक देने का निर्देश दिया।
नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं में खुशी देखी गई। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में नफीसा खातून, हसीना खातून, नूतन देवी, शाहिदा खातून, अल्बिना मुर्मू और पूनम कुमारी शामिल हैं। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी, बड़ा बाबू प्रदीप भगत, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।





