Search

March 18, 2026 9:56 am

बीडीओ ने किया बिरसा हरित ग्राम योजनाओ का निरीक्षण।

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): शनिवार को बीडीओ टुडू दीलिप ने केंदुआ पंचायत के अंतर्गत कई गांवों में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना व अबुआ आवास योजनाओ का निरीक्षण किया। बीडीओ ने आसनजोला गांव में गढ्ढा खोदो कार्य का निरीक्षण किया। जहां लाभुकों के द्वारा की जा रहे गढ्ढा खुदाई कार्य को प्रगति पर पाया। बीडीओ ने पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि 30 मई तक गड्ढा खुदाई व ट्रेंच कटिंग कार्य को पूर्ण करे। उन्होंने चार एकड़ के इस योजना को बेहतर बनाने के लिए लाभुकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के पैच तेलोपाड़ा, आसनजोला, नारायणडीह व अन्य गांवों में है। जिसकी अनुश्रवण वह स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने अधूरे पड़े अबुआ आवास का भी निरीक्षण किया व छत ढलाई का कार्य मानसून से पहले करने के लिए लाभुकों को प्रेरित किया। लाभुको को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, परगना टुडू ,बागवानी सखी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर