Search

March 17, 2026 10:29 pm

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर जलमीनार,विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने पाकुड़िया पंचायत के पत्थरडांगा में जलमीनार एवं अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया.उन्होंने खराब पड़े जलमीनार को जल्द ही ठीक कराने का निर्देश मुखिया अनिता सोरेन एवं पंचायत सचिव अनिल शर्मा को दिया साथ ही यथा शीघ्र अबुआ आवास कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.मौके पर मुखिया अनिता सोरेन,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर