Search

March 27, 2026 5:01 am

महिला दिवस पर बीडीओ ने उत्कृष्ट महिला कर्मियों को किया पुरस्कृत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न्न विभागों के उत्कृष्ट महिला कर्मियों को बीडीओ टुडू दिलीप ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीडीओ , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , पर्यवेक्षिका टुसुमुनि मुर्मू , बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सेविका , सखिमण्डल के महिलाओं ने गीत की प्रस्तुति की। बीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य को लेकर आंगनवाड़ी सेविका मरियम मुर्मू तालपहाड़ी , ललिता मुर्मू , तबस्सुम खातून , बबली हेम्ब्रम व सुनीता हेम्ब्रम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही जेएसएलपीएस के संझली मराण्डी , मेरी हेम्ब्रम , कैरोलिना किस्कु , मिरु बेसरा , मोनिका टुडू , जल सहियाओं में दीपाली देवी , निर्मला देवी , सीमा देवी , तेरेशा टुडू , बाहामुनि टुडू , सहियाओं में सोमा चार , पार्वती पहाड़िन , मारस्तीला मराण्डी , चायना देवी , दीप्ति दासी को सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूली छात्रा सपना कुमारी , बेबी पहाड़िन , रीना किस्कु , आयशा खातून , मुस्तान खातून व सबा खातून को उत्कृष्ट पठन पाठन को लेकर ब्लेजर दी गई। उधर सेविकाओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर महिला दिवस पर समर्पित किया। वही प्रखंड परिसर में पौधारोपण भी की गई। बीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के महिलाएं शिक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर रही है। महिलाएं प्रगति पर सबसे आगे है। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका बबली शर्मा , सीएस निर्मला टुडू , संजय जयसवाल , दीपक साहा , राजकुमार मण्डल आदि उपस्थित थे।

img 20250308 wa00178192993234787679519
img 20250308 wa00186505801260916514477
img 20250308 wa00166321963508168114778

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर