Search

February 27, 2026 10:49 pm

आदिवासी छात्रावास की बदहाल व्यवस्था उजागर, बीडीओ ने भेजी जांच रिपोर्ट।

(पाकुड़): शुक्रवार को अमड़ापाड़ा में बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्लस टू विद्यालय के अधीन कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं।
बीडीओ ने बताया कि वर्तमान में छात्रावास में 30 विद्यार्थी रह रहे हैं, जबकि 12 कमरों वाले इस भवन में लगभग 50 छात्रों के रहने की क्षमता है। भवन की स्थिति सामान्य है, लेकिन मरम्मत और रंग-रोगन की तत्काल आवश्यकता है। कई दरवाजे और खिड़कियां टूटे हुए पाए गए। बिजली कनेक्शन उपलब्ध है, परंतु पुरानी वायरिंग के कारण नई वायरिंग जरूरी है। सबसे गंभीर समस्या पानी आपूर्ति को लेकर सामने आई। शौचालय तो मौजूद है, लेकिन मोटर चोरी हो जाने से पानी की आपूर्ति ठप है। जानकारी मिली कि मजबूरी में छात्र शौच के लिए खुले में बाँसलोई नदी की ओर जाते हैं, जो स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि निरीक्षण की विस्तृत जांच रिपोर्ट आईटीडीए को भेजी जाएगी, ताकि छात्रावास में शीघ्र बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा सकें। निरीक्षण के समय बीपीआरओ जिल्लूर रहमान सहित पीएस रवि भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर