Search

February 17, 2026 12:17 am

रामगढ़ उपायुक्त की पहल पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ब्यूटीशियन कोर्स का हुआ शुभारंभ

रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की पहल पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ सोमवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू मनोज कुमार गुप्ता एवं गुरु माँ नायक अरुणा किन्नर के द्वारा किया गया।

img 20260216 wa01107119624097304403402

इसके तहत आरसेटी रामगढ़ एवं बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड के सुंदर नगर क्षेत्र में रह रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को 15 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ब्यूटीशियन कोर्स की शुरुआत करने में उत्थान सीबीओ संस्था एवं संस्था की सुनीता कौर का भी योगदान रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने उनकी कौशल क्षमता विकसित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

img 20260216 wa01093956684228468268831

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं ग्रूमिंग से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर सकें। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रतिभागियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आगे भी ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन निरंतर किया जाता रहेगा।

Also Read: E-paper 09-01-26
img 20260216 wa01077172743335442979133

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर