Search

January 24, 2026 3:17 am

बीचामहल मंडल भाजपा ईकाई ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में लिया भाग

सुदीप कुमार त्रिवेदी

बीचामहल भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सहा के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम बुथ नंबर 63 सिमोल जोड़ी गांव में सुना । मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने संवाद में कहा आज उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप में जुड़कर लाखों रुपए कमाती है। सात अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलुम दिवस मनाया जाएगा, हैंडलुम उत्पाद को लोकप्रिय बनाने में काफी लोग जुटे हैं। खादी कपड़ों के बारे में मोदी ने कहा कि लोकल उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा लोग लोकप्रिय करने में लगे है । पहली बार खादी का ग्राम उत्पाद और हैंडलुम बिक्री डेढ़ लाख बढ़ा है,इस उत्पाद में महिला सबसे ज्यादा जुड़ी है,मोदी जी ने कहा लोकल उत्पाद को #My product My Pride लिखकर सोशल मीडिया में अपलोड करना है,मन की बात संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ बाबूधन मुर्मू, उपाध्यक्ष श्यामलाल मुर्मू, राजेश गोराई, दरोगा मुर्मू, ओर गांव के गणमान्य गण शामिल हुए।

img 20240728 wa00398668909007997154008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर