Search

April 11, 2026 12:49 am

आंधी में ध्वस्त हुआ बेनाकुड़ा खनन चेक पोस्ट, खुले आसमान के नीचे ड्यूटी निभाते रहे दंडाधिकारी।

पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत पश्चिम बंगाल सीमा को जोड़ने वाले बेनाकुड़ा स्थित खनन चेक पोस्ट को शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। रात करीब 9 बजे चली तेज हवा के कारण चेक पोस्ट का पूरा ढांचा गिरकर जमीन पर बिखर गया। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे दंडाधिकारी ने चेक पोस्ट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कड़ी धूप में खड़े रहकर सुबह से दोपहर तक ड्यूटी जारी रखी। घटना की सूचना तत्काल पाकुड़िया थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि ध्वस्त चेक पोस्ट का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अंतरराज्यीय सीमा पर निगरानी व्यवस्था को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!