Search

June 10, 2026 4:55 am

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया गया आयोजित।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। 19 जनवरी से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, संस्थागत प्रसव के प्रतिशत मे सुधार, बालिकाओं के बीच स्कूल छोड़ने की दर को रोकना,सुरक्षित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे मे जागरूकता बढाया जाना है।
हिरणपुर एवं अमड़ापाड़ा परियोजना अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में महिला सशक्तीकरण एवं कौशल विकास पर आधारित दंगल फिल्म के माध्यम से महिला सशक्तीकरण कौशल एवं पेड मैन के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को बढावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कक्षा 6 से 12 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चियों को डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।

img 20240123 wa00155747489337646481337
img 20240123 wa00178212148447219980629
img 20240123 wa00142069500283893769525

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!