Search

April 13, 2026 6:43 pm

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई100वीं जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

राजकुमार भगत

पाकुड़। भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में राजनीतिज्ञ,प्रशासक,भाषाविद,कवि, पत्रकार,लेखक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पाकुड़ नगर के अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद पर प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-सह- राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद मौजूद थे।इस अवसर पर जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सच्चिदानंद तिवारी को साल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलअटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते हुए देखा है।ग्रामीण भारत की मजबूत नींव रखने वाले सदा अटल जी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। दुमका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।सुशासन का अर्थ लोगों को इस तरह से सेवा करना है जिससे उनकी सभी अपेक्षाएं संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत पूरी करना है।वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ उनके सपनों को सुशासन के साथ साकार कर रही है।कार्यक्रम में अटल जी के दो कविताओं का गायन सुदीप त्रिवेदी ने किया। मौके पर भाजयुमो के जदयू जिलाध्यक्ष गौतम मंडल,धर्मेंद्र त्रिवेदी रूपेश भगत,सुशील साहा,पंकज साह,विक्रम मिश्रा,गोपी दुबे,मिथिलेश मंडल,मनोरमा देवी,प्राची चौधरी,निधि गुप्ता,बेला मजूमदार,प्रवीण मंडल,धर्मेंद्र साह,राजेश डोकानियां, संजीत मुखर्जी,राजा अंसारी,भुट्टू , अजित रविदास,कुनाय,राणा शुक्ला,विश्वनाथ प्रसाद भगत,नौकोड़ी दास,श्यामल गोस्वामी, डॉ• इमदादुल शेख,सादेकुल शेख,मो• अफजल,मो• मुस्ताक,मो• शमशाद पप्पू अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20241225 wa00175926252418137983795

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!