Search

April 11, 2026 9:00 pm

33% महिला आरक्षण पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता, नेताओं ने बताया ऐतिहासिक कदम।

33% आरक्षण से राजनीति में बदलेगी तस्वीर: मिसफिका।

पाकुड़ जिले के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक और सराहनीय बताया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन और भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह उपस्थित रहीं।
प्रेस वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले से ही हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और अब इस आरक्षण से उनकी राजनीतिक भागीदारी और बढ़ेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि यह फैसला देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।सरिता मुर्मू ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से गांव से लेकर संसद तक महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होगी और इससे लोकतंत्र और मजबूत बनेगा।

वहीं भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि नीति निर्धारण और नेतृत्व की भूमिका में भी सक्रिय रूप से सामने आएंगी। मीरा प्रवीण सिंह ने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ाने वाला कदम बताया।मिसफिका हसन ने आगे कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल को मंजूरी मिलना ऐतिहासिक फैसला है। इससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत स्थान मिलेगा और देश के विकास में उनकी भूमिका और प्रभावी होगी।उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देश को एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे नारी शक्ति को और बल मिलेगा तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!