Search

March 27, 2026 12:12 am

झारखंड निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने किया सम्मान।

राजकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आज पाकुड़ के हाटापाड़ा स्थित अपर्णा मार्केट कांप्लेक्स में झारखंड निर्माता ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर “अटल विरासत सम्मेलन” आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि अटल के नेतृत्व में ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। अटल जी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। अगर अटल नहीं होते, तो कांग्रेस झारखंड को अलग राज्य नहीं बनने देती और झारखंड अस्तित्व में नहीं आता।अटल ने देश को स्थिरता और सुशासन का माडल दिया और भारत को नव विकास की गारंटी दी. वह ऐसे नेता थे, जिनका प्रभाव आज तक अटल है. वह भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे. उनकी सरकार ने देश को आइटी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाया. उनके शासनकाल में ही तकनीक को सामान्य मानवी की पहुंच तक लाने का काम शुरू किया गया. जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि अटल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अंत्योदय योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से देश को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर दिया। उन्होंने समाज के हर वर्ग, खासकर गरीबों, वंचितों और अनुसूचित जाति-जनजातियों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया। उनका छह दशक का सार्वजनिक जीवन निष्कलंक रहा। जब विदेश मंत्री बनने के बाद जब संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने का अवसर आया, तो भारत रत्न अटल जी ने हिंदी में अपनी बात कही. उन्होंने भारत की विरासत को विश्व पटल पर रखा. उन्होंने भाजपा की नींव तब रखी, जब कांग्रेस का विकल्प बनना आसान नहीं था. इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल,हिसाबी राय, सपन दुबे,वरिष्ठ नेता अजीत रविदास, शर्मीला रजक, सुकुमार मंडल, धनेश्वर साह, मनोरंजन सरकार, सुशांत घोष,पार्वती देवी, मनोरमा देवी, सुशील साह, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

img 20250309 wa00062263361461273405886
img 20250309 wa00076682271261723874789

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर