सुदीप कुमार त्रिवेदी
प्रदेश निर्देशानुसार देश की आधी आबादी नारी शक्ति के सम्मान व उनको हर प्रकार से सशक्त करने में समर्पित शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 16/02/2024 को भाजपा पाकुड़ जिला कार्यालय में श्रीमती साबरी पाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कार्यक्रम संयोजक की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं उपस्थित सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं
के संग चर्चा की गई । इस निमित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 फरवरी 2024 को देश के सभी महिला स्वयं सहायता समूह, NGO तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को संबोधित करेंगे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा, पाकुड़ के सभी कार्यकर्तागण मंडल स्तर पर नारी शक्ति से मिलकर चाय पर चर्चा आदि कार्यक्रम को करेंगे तथा देश को शक्ति प्रदान करने वाले हमारे नारी शक्ति उत्कृष्ट नागरिक इस कार्यक्रम में भाग ले और देश को विश्व गुरु बनाने में अपना बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करें, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी अपने संवाद सभी भाजपा कार्यकर्तागण संपर्क माध्यम से उन लोगों को सम्मानित और प्रेरित करेंगे। इस जिला कार्यशाला में श्रीमती सम्पा साह, श्रीमती पार्वती दीदी, श्रीमती प्राची चौधरी, श्रीमती कांति शर्मा, सुमित्रा मरांडी, रैयत मुनि हांसदा, तुलसी वर्धन, दिलीप सिंह, सपन दुबे, बिक्रम मिश्रा, सोहन मंडल, गणेश मंडल, खितीश चंद्र शाह, सुनील ठाकुर, तरुण शाह, बहादुर मंडल, श्यामलाल मुर्मू आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्तागण ने भाग लिया।