Search

June 26, 2025 12:45 pm

राज्य सरकार के विरोध में भाजपा ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट,आकंठ भ्रष्टाचार,विधि व्यवस्था के विरोध मे भाजपा इकाई पाकुड़ द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर से पदयात्रा करते हुए सिद्धो कान्हो पार्क तक विरोध प्रदर्शन किया गया हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो
गगनभेदी नारे लगाए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।भाजपा का एक प्रतिनिधमंडल उप विकास आयुक्त पाकुड़ मो• शाहिद अख्तर से भेंटवार्ता कर उन्हें महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।भाजपा ने जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सरकार की चार वर्षों की नाकामियों,वादा खिलाफी ने आम जनता,युवा,महिला,किसान,दलित,आदिवासी तथा सभी वर्गों को आंदोलन के लिए है।राज्य की जनता ना सिर्फ सड़क,बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का संकट झेल रही है बल्कि भय और आतंक से ग्रसित हैं। आए दिन हत्या,लूट,अपहरण,बलात्कार चोरी-डकैती की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है। सरकार व्यापारियों को मांगने पर सुरक्षा उपलब्ध नहीं कर पा रही है।खान,खनिज,बालू,पत्थर,जमीन की लूट के साथ अब आजाद भारत में सबसे बड़े कैश कांड का गवाह झारखंड बना है।सत्ताधारी गठबंधन के कारनामों ने झारखंड कलंकित हो गया है।जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने ध्वस्त विधि व्यवस्था,आकंठ भ्रष्टाचार के कारनामों के बीच राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बताई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार में संरक्षण और संवर्धन के गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री ने भी संवैधानिक मर्यादाओं की को भी ठेंगा दिखा दिया है।ईडी द्वारा छः बार उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा जा चुका है। लेकिन वे पूछताछ से लगातार भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहे हैं।जन-समर्थन से हम सब लगातार व्यापक संघर्ष और आंदोलन कर रहे हैं। राज्य को बचाने के लिए हर हाल में जनता को कमर कसना होगा।प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार साह,अरुण चौधरी,मनोरंजन सरकार,सदानंद रजवाड़,कैलाश तरुण साह,विजय भगत,गौतम पाल प्रणव सिंह,तपन मंडल,सुमित्रा मरांडी,अश्वनी झा,योगेश टुडू,रतन भगत,मंगल हांसदा,दिलीप सिंह,धर्मेंद्र त्रिवेदी,सोहन मंडल पिंका पटेल,रविशंकर झा,जीतू सिंह,अश्विन झा,जामू मरांडी वापी साह मनोज साह एलियन हांसदा,राजीव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर