Search

June 26, 2025 8:16 am

प्रधानमन्त्री मोदी के मन की बात की110 वां संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत के नेतृत्व में पाकुड़िया भाजपा कार्यालय में देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी के मन की बात का 110 वां संस्करण को सुनाया गया। वहीं इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, प्रभारी शीला रानी हेंब्रम, विधानसभा विस्तारक संजय दास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव भगत, हिरदानंद भगत, सुखलाल मिर्धा सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बड़े ध्यान से सुना। वहीं जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी भारतीयों के मन में बसे हुए हैं लोग बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनते हैं। आज मोदी की ही देन है कि घरेलू महिलाएं बिना धुएं के रसोई गैस में खाना बना रहे हैं। सहित अन्य प्रधानमंत्री के जन्कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दिया। साथ ही अन्य दर्जनों बुथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात को सुना।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर