Search

November 1, 2025 1:18 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराया

महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम गृहमंत्री और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी स्टेडियम स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि।

सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व से सैकड़ों रियासतों को जोड़कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज उनका एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है।

जिला अध्यक्ष अमृत कुमार पाण्डेय ने बताया कि सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान के तहत 26 नवंबर संविधान दिवस से गुजरात के करमसद से केवड़िया तक 152 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पाकुड़ जिले से भी युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही देशभर में सरदार पटेल के विचारों और योगदान पर आधारित कार्यक्रम योग शिविर, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिता और नशा-मुक्त भारत संकल्प अभियान दो महीनों तक आयोजित किए जाएंगे। अमृत पांडेय ने कहा कि अगर सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज चीन और अमेरिका भी भारत से पीछे होते। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सरदार पटेल को पाँच दशकों तक इतिहास में दबाकर रखा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल की सोच के अनुरूप देश को मजबूत दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी जैसी ऐतिहासिक कर सुधार नीति ने देश को एक समान कर व्यवस्था दी, जिससे पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, वरिष्ठ नेता हिसाबी राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, सादेकुल आलम, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, तन्मय पोद्दार, मुस्ताक कोटा अफजल शेख, पंकज साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर