Search

December 22, 2025 3:01 am

विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल वितरण।

अमड़ापाड़ा/ पाकुड़: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से झामुमो कार्यकर्ताओं ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा और जामुगड़िया पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में सैकड़ों गरीब और असहाय महिलाओं-बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया। उन्होंने बताया कि तापमान लगातार गिरने के बाद गरीब परिवारों को ठंड से बचाने के लिए यह पहल की गई है, ताकि शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत मिल सके। कंबल पाकर महिलाओं और बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रति आभार जताया और कहा कि इस ठंड में मिला यह सहयोग बड़ा सहारा है। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सनातन हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, नाजिर अंसारी, जोसेफ मरांडी, ब्रेंथियुस मरांडी, विनोद किस्कू, चारलेश मरांडी, आरिफ अंसारी, माफुज मियां, मुस्लिम अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20251212 wa00266546277057955978599
img 20251212 wa0027515987043931438747

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर