Search

April 13, 2026 5:16 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय में गरीब एवं असहाय लोगो के बीच कंबल का किया वितरण

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में गुरुवार को महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के निर्देश पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने 152 वृद्ध महिला व पुरुषो के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया । वही कंबल वितरण में सैकड़ों असहाय लोगो को कंबल दिया गया ।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने जानकारी देते हुए कहा की 152 असहाय लोगो के बीच आज कंबल वितरण किया गया है आगे कंबल वितरण जारी है । ठंड को देखते हुए विधायक के निर्देश पर कंबल वितरण किया गया।वही कंबल पाकर वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषो के चेहरे पर मुस्कान देखी गई । इस अवसर पर रूहुल अमीन ,कुणाल अल्फ्रेड ,संतोष हेंब्रम,जेम्स सुशील हेंब्रम,मंजूर शेख, डर्फी शेख, सेंटु शेख,मधु शेख ,साइमन मुर्मू ,कालिदास सोरेन ,चॉकलेट अंसारी , आरजू शेख ,नैमुर शेख,करीम अंसारी ,हसीबुल शेख, असहब शेख समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!