अमर भगत
राजमहल सांसद विजय हंसदा एवं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए सैकड़ों कम्बल झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जाराकी, एवं अलूबेड़ा , पंचायत के विभिन्न गांवों एवं जरूरत मंदो तक पहुंचकर सैकड़ों गरीब वृद्ध, असहाय विधवा महिलाओं एवं जरूरत मंदो के बीच कम्बल बाटा। कंबल पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद विजय हंसदा एवं विधायक हेमलाल मुर्मू एवं झामुमो कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुक्रिया अदा किया। मौके प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, सचिव जहीरूद्दीन मियां, उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य रंजन साह जिला सदस्य प्रेम रजक, संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, नारायण भगत, मंटू भगत,रंजीत पंडित,भीमसेन हेंब्रम, दीपांकर भगत बिनोद भगत, धानो मरांडी, आदि सक्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।






