सुस्मित तिवारी
हिरणपुर। (पाकुड़ ) जिला अध्यक्ष हसन अंसारी की अध्यक्षता में हिरणपुर प्रखण्ड में जेएलकेएम के जिला कमिटी के द्वारा प्रखण्ड कमिटी के विस्तार किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से लाल मोहन पंडित को प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप चयन किया गया जबकि प्रखण्ड उपाध्यक्ष के रूप – लखन साहा ,अनिल टुडू,शमन अली कुणाल महतो को एवं प्रखण्ड सचिव – वसीम अंसारी, व सचिव भी चयन किया गया।कोषाध्यक्ष के रूप में ठाकुर कुंअर साहा,संगठन संचालक राहुल साहा,बंदों हेम्ब्रम,ओर जवेद अंसारी को तथा प्रखण्ड के प्रवक्क्त दीपक स्वर्णकार मीडिया प्रभारी राजू कुमार साहा व महामंत्री संजीव, ठाकुर नुरमोहम्मद,एनामुल अंसारी,रोहित मण्डल को चयन किया गया।उक्त बैठक मे मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता हेम्ब्रम मौजूद रही। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो के निर्देश पर पार्टी की विस्तार जिला के सभी छः प्रखंडो में किया जाना है । सभी पंचायत के सभी बूथों को मजबूती के साथ खड़ा करना है। आने वाले विधान सभा चुनाव में हम 81 के 81 सीट जीतना है। ।वही नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष लालमोहन पण्डित ने कहा कि हमे जिला कमिटी का एवं पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो का सपना को साकार करने है । बैठक में,एनामुल अंसारी, लखन साहा, मोनिका मराण्डी,महेंद्र मराण्डी आदि मौजूद थे।





