Search

April 4, 2026 1:25 am

झामुमो का बैठक सम्पन्न, प्रखंड संयोजक मंडली का हुआ गठन।

राजकुमार भगत

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़ ) लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रांगा स्थित डिग्री महाविद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय बैठक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में की गई।बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहे। बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस , 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी, सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता 2 फरवरी को दुमका जिले के गाँधी मैदान एकत्रित होकर झारखंड स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाएंगे। हेमलाल मुर्म ने कहा की सदस्यता अभियान चलाते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी में शामिल करे । जिला संयोजक मंडली के संयोजक एजाजुल ईस्लाम ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई देते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया। श्याम यादव ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस व स्थापना दिवस धूमधाम से बनाने की बात कही।
जिला संयोजक मंडली के सदस्य हाजी समद अली ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य पंचायत स्तर के शिथिल व निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर नए युवाओं को जिम्मेवारी देने का निर्देश दिया
मौके पर जिला संयोजक मंडली के सदस्य हाजी समद अली, सुलेमान बास्की, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, मुस्लेउद्दीन अंसारी, सुनील टुडू, हबीबुर्रहमान, जोसेफिना हेम्ब्रम, निशा शबनम हांसदा, मुकेश सिंह, प्रखंड कमिटी के पूर्व के पदाधिकारी चरण मुर्मू, जावेद आलम, रंजन साहा, जाकिर अंसारी, सगीर अंसारी, प्रसाद हांसदा, अब्दुल रसीद अंसारी, मुस्तफा अंसारी, विसन हेम्ब्रम, कपूर चंद्र साहा, जोसेफ मालतो, संजय किस्कू, बाबूराम मरांडी सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250122 wa00337153064540881129286

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!