Search

March 4, 2026 9:09 pm

होली के दिन खूनी खेल, बाप के सामने बेटे की चाकू मार कर हत्या।

रुपयों के लेनदेन में विवाद बना मौत की वजह, 8-10 हमलावरों ने घेरकर किया हमला।

पाकुड़: पाकुड़ में होली के दिन शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा, नंदीपाड़ा में 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवराज घर से चाय पीने के लिए बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए करीब आठ से दस लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन्हें पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि उनकी पीठ पर तीन और सीने की ओर दो गहरे जख्म मिले हैं।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल देवराज को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के समय उनकी हालत बेहद नाजुक थी।मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि हमलावरों की संख्या करीब आठ से दस थी और उन्होंने कुछ लोगों की पहचान भी की है। उनके बयान के आधार पर पुलिस को नाम उपलब्ध करा दिए गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि देवराज का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में कहासुनी और झड़प भी हुई थी। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा।सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।होली के त्योहार पर हुई इस निर्मम हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

img 20260304 wa0046351454954595812648

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर