Search

July 26, 2025 6:52 am

बोलेनो की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

दुमका से लौटते समय खक्सा के पास हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

पाकुड़िया: गुरुवार शाम पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपुरा-पाकुड़िया मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर खक्सा गांव के समीप एक बोलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती की पहचान पलियादाहा निवासी कसमुद्दीन मियां (45) और उनकी पत्नी सहीजन बीबी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी दुमका जिला के झुनकी गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद बोलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को त्वरित उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। वहाँ से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को रेफर कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर