Search

February 11, 2026 10:00 pm

ग्राम सभा में जल संकट पर मंथन, फ्लोराइड व स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

एस कुमार

महेशपुर/ ग्राम पंचायत शहर ग्राम में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में बताया गया साथ ही इस आयोजन में जल गुणवत्ता पर चर्चा किया गया ग्रामीणों को जल के बारे में बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है हालांकि यह पूर्णत शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है तथा जल के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा किया गया साथ ही साथ इस आयोजन में पेयजल एवं स्वच्छता विषय को लेकर उपस्थित ग्रामीणों के बीच कई बिंदुओं पर अपनी बात रखी जिसमें शौचालय के नियंत्रण प्रयोग गांव में सूखा कचरा गीला कचरा को अलग-अलग निष्पादन एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्णत प्रतिबंध लगाना माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु भस्मक का निर्माण इत्यादि वही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल जल पहुंचाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 15 वित्त आयोग एवं मनरेगा के अभिसरण की राशि से कभी आई हो अवयवों का निर्माण किया जाना है जैसे की सोस्ता गड्ढा नाडेम वामि को कम्पोस्ट खाद गढ़ा भस्मक इत्यादि ग्रामीणों को बताया गया इसमें दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर